136 वर्ष पुराने कोठी महल को वीर भारत संग्रहालय में बदला जाएगा:
यह देश का पहला संग्रहालय होगा, जिसमें प्राचीन से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता की जानकारी मिलेगी।
उज्जैन शहर के कोठी महल की शानदारता अब संग्रहालय के रूप में आएगी। इस प्राचीन धरोहर भवन को संरक्षित रखते हुए, यहां देश का एकमात्र संग्रहालय बनेगा, जिसमें प्राचीन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक के नायकों का विस्तृत विवरण होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस योजना के प्रति रूचि दिखाते हुए, ठंडे बस्ते में पड़ी इस योजना के लिए उज्जैन के प्रशासनिक अधिकारियों को मार्गदर्शन किया है। इसका शिलान्यास संभवत: मार्च में हो सकता है।