उज्जैन:दो रिकॉर्ड बनेंगे - पहला दीपों की रोशनी के साथ, दूसरा अंधेरे के बाद

उज्जैन समाचार – About Ujjain

उज्जैन:दो रिकॉर्ड बनेंगे - पहला दीपों की रोशनी के साथ, दूसरा अंधेरे के बाद
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 28 Feb 2022

उज्जैन:दो रिकॉर्ड बनेंगे - पहला दीपों की रोशनी के साथ, दूसरा अंधेरे के बाद

क्षिप्रा नदी के तट पर 13 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे उज्जैन।भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम (दीपोत्सव) का वह अद्भुत पल होगा, जब दो रिकॉर्ड बनेंगे। इसमें पहला एक साथ एक स्थान पर करीब 13 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

उज्जैन:दो रिकॉर्ड बनेंगे - पहला दीपों की रोशनी के साथ, दूसरा अंधेरे के बाद

उज्जैन:दो रिकॉर्ड बनेंगे - पहला दीपों की रोशनी के साथ, दूसरा अंधेरे के बाद 

क्षिप्रा नदी के तट पर 13 लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे

उज्जैन।भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अर्पणम (दीपोत्सव) का वह अद्भुत पल होगा, जब दो रिकॉर्ड बनेंगे। इसमें पहला एक साथ एक स्थान पर करीब 13 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे।

 

दूसरा रिकार्ड होगा जीरो वेस्ट मैनेजमेंट का। भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1 मार्च को शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुण्य सलिला मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शहरभर में 21 लाख दीप प्रज्वलित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा वल्र्ड रिकॉर्ड

केवल पांच मिनट तक एकसाथ जितने दीए जले, उनकी गिनती होगी।

गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम है दीयों का प्रज्ज्वलन। एक साथ दीए जले तो ही हम अयोध्या के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम कर पाएंगे.

 

गिनीज बुक के 3 ड्रोन कैमरे व 20 वीडियो कैमरे पांच मिनट में शिप्रा तट पर लगाए गए दीपकों के फोटो खींचेंगे। इस अवधि में जितने दीपक जलते पाए जाएंगे, उन्हें ही रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। यानी पूरे 13 लाख दीपक इतनी तेजी से जलाने होंगे कि पहला दीपक जलाने के बाद आखिरी दीपक जलाने के बीच इतना ज्यादा समय न हो की पहला बुझ जाए। कतारों में कोई दीपक जलने से छूटे नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets