800Km दूर उत्तरप्रदेश से 5महीने से लापता बेटे की मन्नत के लिए उज्जैन पहुंचा पिता, देखा- सामने खड़ा था लाल
यह कहानी उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले श्रीकृष्ण कुमार की है। उनके मुताबिक, करीब 5 महीने पहले मानसिक रूप से कमजोर उनका बेटा अचानक लापता हो गया था। पिता ने उसे सब जगह खोजा मगर वो नहीं मिला , तभी किसी ने उनसे कहा कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में जाकर मन्नत मांगो, शायद बेटा मिल जाए।
महाकाल परिसर में ही मिल गया बेटा
श्रीकृष्ण 800 किमी दूर उज्जैन आए और महाकाल से अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी। तभी एक चमत्कार सा हुआ। उन्हें मंदिर परिसर के पास ही एक आश्रम में खोया बेटा बैठा मिला। यह देखकर पहले तो श्रीकृष्ण को विश्वास ही नहीं हुआ। फिर वे बेटे के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगा। उन्होंने कहा कि वाकई ये महाकाल का चमत्कार है कि जिसकी उम्मीद से वे यहां तक आए थे, वो मंदिर में पैर रखते ही पूरी हो गई।