श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन महाशिवरात्रि पर्व 2023 के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं

उज्जैन समाचार – About Ujjain

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन  महाशिवरात्रि पर्व 2023  के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 17 Feb 2023

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन महाशिवरात्रि पर्व 2023 के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं

दिनांक 18 फरवरी 2023 को श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में पधारे समस्त श्रद्धालुओं का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति हार्दिक अभिनंदन करती है।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन महाशिवरात्रि पर्व 2023 के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन  महाशिवरात्रि पर्व 2023  के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं : 

 

दर्शन समय

दिनांक 18 फरवरी 2023 को मध्य रात्रि 02:00 बजे से बाबा महाकाल के दर्शन प्रारंभ |

 

दर्शन हेतु निर्धारित मार्ग

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं के सरल-सुलभ दर्शन की व्यवस्था हेतु गंगोत्री गार्डन से मंदिर में प्रवेश हेतु द्वार निर्धारित किया गया है। आगंतुक समस्त श्रद्धालु उक्त द्वार से प्रवेश कर चारधाम मंदिर पानी की टंकी वाले मार्ग से त्रिवेणी संग्रहालय की ओर प्रस्थान करेंगे, त्रिवेणी संग्रहालय नंदी मण्डपम् से महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसेलिटी सेंटर 01, मंदिर परिसर से कार्तिक मण्डपम् में प्रवेश कर, कार्तिक मण्डपम्, गणेश मण्डपम् से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे दर्शन उपरांत निर्गम द्वार, सभा मण्डपम् की छत के रास्ते, रेम्प, विश्रामधाम होते हुए द्वार नंबर 04 अथवा 05 से बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।

 

पार्किंग व्यवस्था

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उज्जैन शहर में चारों ओर से आने वाले मार्गों के चयनित स्थानों पर अस्थाई रूप से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

मुख्य पार्किंग व्यवस्था :-

1. कर्कराज पार्किंग (समस्त वाहनों के लिए)

2. कलोता समाज धर्मशाला (दुपहिया / प्रशानिक वाहनो हेतु)

 

इंदौर रोड से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था:-

1. रूद्रक्ष होटल के दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था ( शनि मंदिर )

2. शासकीय इंजिनीयरिंग महाविद्यालय तिराहे पर हाउसिंग बोर्ड का मैदान

3. हरिफाटक ब्रिज के नीचे हाट बाजार

4. मन्नत गार्डन

 

देवास. मक्सी, आगर रोड से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था :-

1. शासकीय इंजिनीयरिंग महाविद्यालय का मैदान

2. प्रशांति धाम पार्किंग

 

बड़नगर, नागदा रोड़ से आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था :-

1. मुल्लापुरा पार्किंग ( धान उपार्जन केन्द्र)

2. कार्तिक मेला मैदान पार्किंग 3. आदिनाथ जैन पार्किंग ( बड़नगर रोड़)

4. उदासिन अखाड़ा/निर्मोही अखाड़ा (बड़नगर रोड़)

उक्त स्थापित की गई वाहन पार्किंग से श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश द्वार पर सरलता से आवागमन कर सके, इस हेतु 100 बसे स्थापित वाहन पार्किंग से मंदिर के प्रवेश द्वार तक निःशुल्क चलाई जावेगी, जिससे श्रद्धालु पार्किंग स्थल से मंदिर के प्रवेश तक सरलता से आवागमन कर सकेंगे। उक्त स्थापित की गई वाहन पार्किंग में पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।

 

जूता स्टेण्ड

आगंतुक श्रद्धालुओं की चरण पादुकाए सुव्यवस्थित रूप से रखने के लिए मंदिर की और आने वाले मार्गों के चयनित स्थल पर जूता स्टेण्ड स्थापित किए गए है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

1. इन्दौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भील समाज धर्मशाला में वृहद स्तर का स्थापित किया गया जुता स्टेण्ड। 2. बड़नगर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओ की

लिए नृसिंह घाट तिराहे ( झालारिया मठ) पर

स्थापित किया गया जुता स्टेण्ड । 3.शहर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओ की लिए हरसिद्धी पाल पर स्थापित किया गया जुता स्टेण्ड |

उक्त स्थापित किए गए जूता स्टेण्ड पर श्रद्धालु अपनी चरण पादुकाए सुव्यवस्थित रूप से रखकर मंदिर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हेतु प्रवेश कर सकेंगे एवं दर्शन उपरांत पुनः चरण पादुकाएं प्राप्त कर सकेंगे जूता स्टेण्ड के कुशल संचालन हेतु श्रद्धालुओं की चरण पादुकाएं रखने के लिए कपड़ों की थैलियां बनवाई जाकर पृथक-पृथक कलर के टोकन बनवाये गये है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

भील समाज जूता स्टेण्ड के लिए काला कलर

नृसिंह घाट तिराहे (झालारिया मठ) के लिए लाल कलर

हरसिद्धी पाल के लिए नीला कलर

उक्त टोकन के पीछे जूता स्टेण्ड का पता लिखवाया गया है जिससे श्रद्धालु सरलता से दर्शन उपरांत जूता स्टेण्ड पर पहुंच कर अपनी चरण पादुकाएं प्राप्त कर सकेंगे।

 

पेयजल व्यवस्था

आगंतुक श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर में प्रवेश हेतु निर्धारित द्वार से प्रति 200 मीटर पर पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी की बॉटल निःशुल्क वितरित की जावेगी, साथ ही पार्किंग स्थल पर पेयजल व्यवस्था हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार पीने के पानी के टैंकर खड़े किए जायेंगे।

 

लड्डू प्रसाद काउण्टर

आगंतुक श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग पर (हरसिद्धि पाल पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के सम्मुख टीन शेड, झालरिया मठ एवं भील समाज धर्मशाला में) लड्डू प्रसाद काउण्टर 24x7 स्थापित किए गए है, जहां से श्रद्धालु आसानी से लड्डू प्रसाद प्राप्त कर सकें।
 

प्राथमिक उपचार की सुविधा

आगंतुक श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिक्षेत्र के समीप स्थापित पार्किंग एवं चयनित स्थानों पर प्राथमिव उपचार केन्द्र स्थापित किए गए है। उक्त प्राथमिक उपचार केन्द्रो पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ को 24x7 पाबंद किया गया है, साथ ही एम्बुलेंस भी खड़ी की गई है, जिससे विशेष परिस्थितियों में श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

 

श्रद्वालुओ के दिशा निर्देश

  1. श्रद्धालु अपने वाहन निर्धारित वाहन पार्किंग में ही खड़े करें।
  2. श्रद्वालु वाहन पार्किंग स्थल से मंदिर के प्रवेश द्वार तक आवागमन हेतु निःशुल्क बस व्यवस्था का प्रयोग करें। श्रद्धालु अपने साथ कीमती सामान लेकर न आवे।
  3. मोबाईल का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  4. श्रद्धालु अपनी चरण पादुकाएं जूता स्टेण्ड पर उतारकर टोकन अवश्य प्राप्त करें, टोकन के पीछे जूता स्टेण्ड का पता लिखा गया हैं। दर्शन उपरांत सम्पूर्ण मार्ग पर लगे फ्लेक्स बोर्ड के माध्यम से उक्त पते पर पहुंचकर पुन अपनी चरण पादुकाएं प्राप्त करे।

  5. श्रद्धालुओं के पेयजल हेतु सम्पूर्ण मार्ग पर निःशुल्क पानी की बॉटल की व्यवस्था की गई है, इसका उपयोग .

    करे

  6.  पेयजल उपरांत खाली बॉटल डस्टबीन में ही डाले।

  7. श्रद्धालु के लिए सहायता केन्द्र एवं शौचालय स्थापित किए गए है, श्रद्धालु अपनी सुविधा अनुसार उपयोग करे।

  8.  श्रद्धालु जय श्री महाकाल अथवा बाबा महाकाल के नाम का उच्चारण करते हुए कतारबद्ध होकर भगवान महाकाल के दर्शन करे।

  9. कर्तव्यरत कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करे। 

  10.  समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करे।

  11. लड्डू प्रसाद की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है, श्रद्धालु कतारबद्ध होकर लड्डू प्रसाद काउण्टर से लड्डू प्रसाद प्राप्त करे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets