जीरो वेस्ट इवेंट : शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां शुरू

उज्जैन समाचार – About Ujjain

जीरो वेस्ट इवेंट : शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां शुरू
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 05 Feb 2024

जीरो वेस्ट इवेंट : शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां शुरू

महोत्सव की तैयारियों में जुटे नगर निगम के आयुक्त आशीष पाठक ने जारी की गई निर्देशिका में कहा है कि उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 और शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियों में जीरो वेस्ट इवेंट को महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है। जानिए विवरण और नवीनतम अपडेट्स के लिए।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

जीरो वेस्ट इवेंट : शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां शुरू

उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 और शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां

1 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 एवं शिव ज्योति अर्पणम् की तैयारियों के संबंध में निगम आयुक्त आशीष पाठक ने गुरुवार को समीक्षा की एवं शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियां शुरू करते हुए जीरो वेस्ट इवेंट करने के निर्देश दिए।

नगर निगम द्वारा 9 अप्रैल को शिप्रा के पावन तट पर शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव अंतर्गत दीप उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आयुक्त द्वारा बिंदुवार चर्चा करते हुए निगम अधिकारियों से जानकारी ली गई एवं दीपोत्सव संबंधी तैयारियां अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं की टेंडर प्रक्रिया के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था शुरू करने हेतु निर्देशित किया।

आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव आयोजन पूर्ण रूप से जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए, आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इस हेतु घाटों के चयन के साथ ही घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अभी से ही निर्धारित की जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets