महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा किनारे जगमगाएंगे दीपक, नदी के भीतर आतिशबाजी होगी

उज्जैन समाचार – About Ujjain

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा किनारे जगमगाएंगे दीपक, नदी के भीतर आतिशबाजी होगी
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 11 Feb 2022

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा किनारे जगमगाएंगे दीपक, नदी के भीतर आतिशबाजी होगी

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा के किनारे दीपकों से जगमगाएंगे। नदी के भीतर पानी में आतिशबाजी कराई जाएगी। 1 मार्च को शहर में महामहोत्सव के तहत शहर की सजावट के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शाम 7 बजे शिप्रा तट और प्रमुख स्थानों पर 11 लाख दीपक लगाए जाएंगे

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा किनारे जगमगाएंगे दीपक, नदी के भीतर आतिशबाजी होगी

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा के किनारे दीपकों से जगमगाएंगे। नदी के भीतर पानी में आतिशबाजी कराई जाएगी। 1 मार्च को शहर में महामहोत्सव के तहत शहर की सजावट के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शाम 7 बजे शिप्रा तट और प्रमुख स्थानों पर 11 लाख दीपक लगाए जाएंगे। इसके लिए दीपक लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसके लिए गठित कोर कमेटी ने गुरुवार को कार्ययोजना पर मंथन किया। तय किया गया कि विश्व रिकॉर्ड के लिए शिप्रा के किनारों पर दीप जलाए जाएं। एक अनुमान है कि त्रिवेणी से सिद्धवट तक शिप्रा किनारे 6 लाख दीपक लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिर, टावर आदि मिलाकर 5 लाख दीपक प्रज्ज्वलित कराए जा सकते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा क्षीरसागर, दशहरा मैदान, टावर, शहीद पार्क, महामृत्यंजय द्वार पर दीप लगा सकते हैं। सुरेंद्रसिंह अरोरा ने बताया ईसाई समुदाय द्वारा स्वीमिंग पूल और कोठी रोड पर दीप जलाने में सहयोग किया जाएगा। महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मंदिर की तैयारियों की जानकारी दी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets