महाशिवरात्रि पर 45 मिनट में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य

उज्जैन समाचार – About Ujjain

महाशिवरात्रि पर 45 मिनट में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 16 Feb 2022

महाशिवरात्रि पर 45 मिनट में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य

 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंदिर प्रशासन भक्तों को सुगम दर्शन कराने के लिए प्लान तैयार कर रहा है

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

महाशिवरात्रि पर 45 मिनट में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य

Mahakal Mandir Ujjain : महाशिवरात्रि पर 45 मिनट में श्रद्धालुओं को भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य

 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंदिर प्रशासन भक्तों को सुगम दर्शन कराने के लिए प्लान तैयार कर रहा है। दर्शनार्थियों को 45 मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन को महापर्व पर करीब दो लाख भक्तों के आने का अनुमान है।

 

दर्शनार्थियों की तीन कतार

हरसिद्धि मंदिर चौराहा से दर्शनार्थियों की तीन कतार रहेगी। एक कतार सामान्य दर्शनार्थियों की तथा दूसरी कतार सशुल्क दर्शनार्थियों की होगी। तीसरी कतार से निर्गम की व्यवस्था रहेगी। महाकाल दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं को चार धाम मंदिर की ओर निकाला जाएगा।

 

44 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के पट

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के पट लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे। 28 फरवरी की रात तीन बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्मारती होगी। इसके बाद सतत पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। एक मार्च को महानिशाकाल में भगवान महाकाल की महापूजा होगी। दो मार्च को तड़के चार बजे भगवान महाकाल के शीश सवामन फूल व फलों से बना मुकुट सजाया जाएगा।

सुबह छह बजे आरती के बाद सुबह 10 बजे तक सेहरा दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्मारती होगी। दोपहर दो बजे भोग आरती होगी। रात को 11 बजे 44 घंटे बाद मंदिर के पट बंद होंगे। उधर, मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के चलते रात्रि में दर्शन होंगे या नहीं, इस पर प्रशासन अभी निर्णय करेगा। एक मार्च को भी भक्तों को सुबह कितनी बजे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, इस पर भी प्रशासन को स्थिति साफ करना है।

 

वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

महाकाल घाटी, हरसिद्धि की पाल तथा त्रिवेणी संग्रहालय से हरसिद्धि चौराहा तक ड्यूटी पास वाले वाहनों को छोड़कर शेष समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह क्षेत्र केवल पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets