उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे | About Ujjain

उज्जैन समाचार – About Ujjain

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे | About Ujjain
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 02 Dec 2022

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे | About Ujjain

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलोमीटर लंबाई के रोप-वे को 209 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। About Ujjain

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे | About Ujjain

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे से 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे | About Ujjain

 

उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनाए जाने को मंजूरी मिल गई है। इस दो किमी लंबाई के रोप-वे को 209 करोड़ रुपये में बनाया जाएगा। इसके बनने से भक्तों को ये फायदा होगा कि वे रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक सिर्फ पांच मिनट में पहुंच सकेंगे।

अधिकारियों की माने तो इसे बनने में करीब 2 साल का समय लगेगा। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इसके मौजूदा डिजाइन के अनुसार एक ट्रॉली में कम से कम 10 श्रद्धालु सवार हो सकेंगे। इस प्रकार एक दिन में एक डायरेक्शन में 32 हजार श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। यह संख्या अभी के अनुमान के अनुसार है। इसमें बदलाव भी संभव है।

 

रोप-वे के शहर में 3 जगह पर स्टेशन बनाए जाएंगे

रोप-वे के लिए उज्जैन शहर में 3 जगह स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन महाकाल मंदिर परिसर में प्रशासनिक कार्यालय के पास होगा, दूसरा महाकाल लोक के पार्किंग परिसर में तथा तीसरा रेलवे स्टेशन परिसर में होगा। रोप-वे स्टेशनों के लिए जमीन जल्दी तय कर दी जाएगी। रोप-वे से यात्रा करने वालों को वहां सभी तरह की सुविधाएं भी मिलेगी। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सुविधाघर, फूड जोन, वेटिंग रूम, वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी।

 

रोपवे बनने से यह सुविधा भी मिलेगी, कहीं भी जा सकेंगे

रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। महाकाल दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर परिसर से ही रोपवे का उपयोगे कर सकेंगे। इसी तरह वे महाकाल लोक पार्किंग से भी वे रेलवे स्टेशन जा सकेंगे और रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक या मंदिर में दर्शन पा सकेंगे।
 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets